भगवान नटवर
भगवान नटवर image

भगवान नटवर

Bhagwan Natwar AartiNanda's son and Yashoda's boy, Bhagwan Natwar is sung in this aarti as Govardhan-dhar and flute-bearer, ender of Kalayavan and Kansa, ever new in beauty.
🕉
॥ भगवान नटवर आरती ॥नन्द-सुवन जसुमतिके लाला,गोधन गोपी प्रिय गोपाला। देवप्रिय असुरनके काला,मोहन विश्वविमोहन वर की॥ आरती कीजै श्रीनटवर जी की। गोवर्धन-धर बन्शीधर की॥ जय वसुदेव-देवकी-नन्दन,कालयवन-कन्सादि-निकन्दन। जगदाधार अजय जगवन्दन,नित्य नवीन परम सुन्दर की॥ आरती कीजै श्रीनटवर जी की। गोवर्धन-धर बन्शीधर की॥ अकल कलाधर सकल विश्वधर,विश्वम्भर कामद करुणाकर। अजर, अमर, मायिक, मायाहर,निर्गुन चिन्मय गुणमन्दिर की॥ आरती कीजै श्रीनटवर जी की। गोवर्धन-धर बन्शीधर की॥ पाण्डव-पूत परीक्षित रक्षक,अतुलित अहि अघ मूषक-भक्षक। जगमय जगत निरीह निरीक्षक,ब्रह्म परात्पर परमेश्वर की॥ आरती कीजै श्रीनटवर जी की। गोवर्धन-धर बन्शीधर की॥ नित्य सत्य गोलोकविहारी,अजाव्यक्त लीलावपुधारी। लीलामय लीलाविस्तारी,मधुर मनोहर राधावर की॥ आरती कीजै श्रीनटवर जी की। गोवर्धन-धर बन्शीधर की॥ आरती कीजै श्रीनटवर जी की,गोवर्धन-धर बन्शीधर की॥ आरती कीजै श्रीनटवर जी की,गोवर्धन-धर बन्शीधर की॥ आरती कीजै श्रीनटवर जी की। गोवर्धन-धर बन्शीधर की॥

प्रिंट योग्य बोल चित्र

वैकल्पिक। प्रिंट, साझा करने और छवि खोज के लिए उपयोगी।
अंग्रेज़ी लिप्यंतरण में भी उपलब्ध