संकटा माता
संकटा माता image

संकटा माता

Sankata Mata AartiSankata Mata Aarti praises the goddess Sankata Bhavani, seeking her protection and forgiveness. Devotees sing it to remove hardships and find solace.
🕉
जय जय संकटा भवानी, करहूं आरती तेरी । शरण पड़ी हूँ तेरी माता, अरज सुनहूं अब मेरी ॥ जय जय संकटा भवानी..॥नहिं कोउ तुम समान जग दाता, सुर-नर-मुनि सब टेरी । कष्ट निवारण करहु हमारा, लावहु तनिक न देरी ॥ जय जय संकटा भवानी..॥ काम-क्रोध अरु लोभन के वश पापहि किया घनेरी । सो अपराधन उर में आनहु, छमहु भूल बहु मेरी ॥ जय जय संकटा भवानी..॥ हरहु सकल सन्ताप हृदय का, ममता मोह निबेरी । सिंहासन पर आज बिराजें, चंवर ढ़ुरै सिर छत्र-छतेरी ॥ जय जय संकटा भवानी..॥ खप्पर, खड्ग हाथ में धारे, वह शोभा नहिं कहत बनेरी ॥ ब्रह्मादिक सुर पार न पाये, हारि थके हिय हेरी ॥ जय जय संकटा भवानी..॥ असुरन्ह का वध किन्हा, प्रकटेउ अमत दिलेरी । संतन को सुख दियो सदा ही, टेर सुनत नहिं कियो अबेरी ॥ जय जय संकटा भवानी..॥ गावत गुण-गुण निज हो तेरी, बजत दुंदुभी भेरी । अस निज जानि शरण में आयऊं, टेहि कर फल नहीं कहत बनेरी ॥ जय जय संकटा भवानी..॥ जय जय संकटा भवानी, करहूं आरती तेरी । भव बंधन में सो नहिं आवै, निशदिन ध्यान धरीरी ॥ जय जय संकटा भवानी, करहूं आरती तेरी । शरण पड़ी हूँ तेरी माता, अरज सुनहूं अब मेरी ॥

प्रिंट योग्य बोल चित्र

वैकल्पिक। प्रिंट, साझा करने और छवि खोज के लिए उपयोगी।
अंग्रेज़ी लिप्यंतरण में भी उपलब्ध