बाबा बालक नाथ
बाबा बालक नाथ image

बाबा बालक नाथ

Shri Baba Balaknath AartiGolden hair, a rudraksha mala, a begging bowl and tongs, a deerskin seat - the Baba Balaknath aarti draws the boy ascetic just as devotees picture him.
🕉
ॐ जय कलाधारी हरे, स्वामी जय पौणाहारी हरे, भक्त जनों की नैया, दस जनों की नैया, भव से पार करे, ॐ जय कलाधारी हरे ॥बालक उमर सुहानी, नाम बालक नाथा, अमर हुए शंकर से, सुन के अमर गाथा । ॐ जय कलाधारी हरे ॥ शीश पे बाल सुनैहरी, गले रुद्राक्षी माला, हाथ में झोली चिमटा, आसन मृगशाला । ॐ जय कलाधारी हरे ॥ सुंदर सेली सिंगी, वैरागन सोहे, गऊ पालक रखवालक, भगतन मन मोहे । ॐ जय कलाधारी हरे ॥ अंग भभूत रमाई, मूर्ति प्रभु रंगी, भय भज्जन दुःख नाशक, भरथरी के संगी । ॐ जय कलाधारी हरे ॥ रोट चढ़त रविवार को, फल, फूल मिश्री मेवा, धुप दीप कुदनुं से, आनंद सिद्ध देवा । ॐ जय कलाधारी हरे ॥ भक्तन हित अवतार लियो, प्रभु देख के कल्लू काला, दुष्ट दमन शत्रुहन, सबके प्रतिपाला । ॐ जय कलाधारी हरे ॥ श्री बालक नाथ जी की आरती, जो कोई नित गावे, कहते है सेवक तेरे, मन वाच्छित फल पावे । ॐ जय कलाधारी हरे ॥ ॐ जय कलाधारी हरे, स्वामी जय पौणाहारी हरे, भक्त जनों की नैया, भव से पार करे, ॐ जय कलाधारी हरे ॥ गुरु स्तुति | गुरु पादुका स्तोत्रम् | श्री गुरु अष्टकम | गुरु मेरी पूजा, गुरु गोबिंद, गुरु मेरा पारब्रह्म | गुरु भजन

प्रिंट योग्य बोल चित्र

वैकल्पिक। प्रिंट, साझा करने और छवि खोज के लिए उपयोगी।
अंग्रेज़ी लिप्यंतरण में भी उपलब्ध