आरती युगलकिशोर की कीजै
आरती युगलकिशोर की कीजै image

आरती युगलकिशोर की कीजै

Aarti Shri Yugal Kishoreki KeejaiRadha and Krishna stand together in this aarti, fair and dark, in blue and yellow cloth on a jewelled seat, while devotees offer body, mind and wealth.
🕉
आरती युगलकिशोर की कीजै । तन मन धन न्योछावर कीजै ॥गौरश्याम मुख निरखन लीजै । हरि का रूप नयन भरि पीजै ॥ रवि शशि कोटि बदन की शोभा । ताहि निरखि मेरो मन लोभा ॥ ओढ़े नील पीत पट सारी । कुंजबिहारी गिरिवरधारी ॥ फूलन सेज फूल की माला । रत्न सिंहासन बैठे नंदलाला ॥ कंचन थार कपूर की बाती । हरि आए निर्मल भई छाती ॥ श्री पुरुषोत्तम गिरिवरधारी । आरती करें सकल नर नारी ॥ नंदनंदन बृजभान किशोरी । परमानंद स्वामी अविचल जोरी ॥

प्रिंट योग्य बोल चित्र

वैकल्पिक। प्रिंट, साझा करने और छवि खोज के लिए उपयोगी।
अंग्रेज़ी लिप्यंतरण में भी उपलब्ध