शीतला माता की

शीतला माता की

Sheetla Mata Ki Aartiजय शीतला माता, मैया जय शीतला माता । आदि ज्योति महारानी, सब फल की दाता ॥ ॐ जय शीतला माता..॥
🕉
रतन सिंहासन शोभित, श्वेत छत्र भाता । ऋद्धि-सिद्धि चँवर ढुलावें, जगमग छवि छाता ॥ ॐ जय शीतला माता, मैया जय शीतला माता । विष्णु सेवत ठाढ़े, सेवें शिव धाता । वेद पुराण वरणत, पार नहीं पाता ॥ ॐ जय शीतला माता, मैया जय शीतला माता । इन्द्र मृदङ्ग बजावत, चन्द्र वीणा हाथा । सूरज ताल बजावै, नारद मुनि गाता ॥ ॐ जय शीतला माता, मैया जय शीतला माता । घण्टा शङ्ख शहनाई, बाजै मन भाता । करै भक्तजन आरती, लखि लखि हर्षाता ॥ ॐ जय शीतला माता, मैया जय शीतला माता । ब्रह्म रूप वरदानी, तुही तीन काल ज्ञाता । भक्तन को सुख देती, मातु पिता भ्राता ॥ ॐ जय शीतला माता, मैया जय शीतला माता । जो जन ध्यान लगावे, प्रेम शक्ति पाता । सकल मनोरथ पावे, भवनिधि तर जाता ॥ ॐ जय शीतला माता, मैया जय शीतला माता । रोगों से जो पीड़ित कोई, शरण तेरी आता । कोढ़ी पावे निर्मल काया, अन्ध नेत्र पाता ॥ ॐ जय शीतला माता, मैया जय शीतला माता । बांझ पुत्र को पावे, दारिद्र कट जाता । ताको भजै जो नाहीं, सिर धुनि पछताता ॥ ॐ जय शीतला माता, मैया जय शीतला माता । शीतल करती जननी, तू ही है जग त्राता । उत्पत्ति व्याधि बिनाशन, तू सब की घाता ॥ ॐ जय शीतला माता, मैया जय शीतला माता । दास विचित्र कर जोड़े, सुन मेरी माता । भक्ति आपनी दीजै, और न कुछ भाता ॥ जय शीतला माता, मैया जय शीतला माता । आदि ज्योति महारानी, सब फल की दाता ॥ ॐ जय शीतला माता..॥

प्रिंट योग्य बोल चित्र

वैकल्पिक। प्रिंट, साझा करने और छवि खोज के लिए उपयोगी।
अंग्रेज़ी लिप्यंतरण में भी उपलब्ध