आरती देवी शैलपुत्री जी की -
आरती देवी शैलपुत्री जी की - image

आरती देवी शैलपुत्री जी की -

Aarti Devi Shailaputri Ji KiRiding her bull while the gods cheer, Devi Shailaputri is hailed in this aarti as Parvati and Uma, Shiva's dear Bhavani, sung on Mondays with a ghee lamp.
🕉
॥ आरती देवी शैलपुत्री जी की ॥शैलपुत्री माँ बैल असवार। करें देवता जय जय कार॥ शिव-शंकर की प्रिय भवानी। तेरी महिमा किसी ने न जानी॥ पार्वती तू उमा कहलावें। जो तुझे सुमिरे सो सुख पावें॥ रिद्धि सिद्धि परवान करें तू। दया करें धनवान करें तू॥ सोमवार को शिव संग प्यारी। आरती जिसने तेरी उतारी॥ उसकी सगरी आस पुजा दो। सगरे दुःख तकलीफ मिटा दो॥ भक्ति भारत आरती घी का सुन्दर दीप जला के। गोला गरी का भोग लगा के॥ श्रद्धा भाव से मन्त्र जपायें। प्रेम सहित फिर शीश झुकायें॥ जय गिरराज किशोरी अम्बे। शिव मुख चन्द्र चकोरी अम्बे॥ मनोकामना पूर्ण कर दो। चमन सदा सुख सम्पत्ति भर दो॥

प्रिंट योग्य बोल चित्र

वैकल्पिक। प्रिंट, साझा करने और छवि खोज के लिए उपयोगी।
अंग्रेज़ी लिप्यंतरण में भी उपलब्ध