बगलामुखी माता
बगलामुखी माता image

बगलामुखी माता

Bagalamukhi Mata AartiYellow robes, a bright earring and a mace held in lotus hands - this Bagalamukhi Mata aarti pictures the goddess who creates, sustains and guards all life.
🕉
श्री बगलामुखी माता जी की आरती जय जय श्री बगलामुखी माता, आरति करहुँ तुम्हारी ।पीत वसन तन पर तव सोहै, कुण्डल की छबि न्यारी ॥ कर-कमलों में मुद्गर धारै, अस्तुति करहिं सकल नर-नारी ॥ जय जय श्री बगलामुखी माता.. चम्पक माल गले लहरावे, सुर नर मुनि जय जयति उचारी ॥ त्रिविध ताप मिटि जात सकल सब, भक्ति सदा तव है सुखकारी॥ जय जय श्री बगलामुखी माता.. पालत हरत सृजत तुम जग को, सब जीवन की हो रखवारी ॥ मोह निशा में भ्रमत सकल जन, करहु हृदय महँ, तुम उजियारी ॥ जय जय श्री बगलामुखी माता.. तिमिर नशावहु ज्ञान बढ़ावहु, अम्बे तुमही हो असुरारी ॥ सन्तन को सुख देत सदा ही, सब जन की तुम प्राण पियारी॥ जय जय श्री बगलामुखी माता.. तव चरणन जो ध्यान लगावै, ताको हो सब भव-भयहारी ॥ प्रेम सहित जो करहिं आरती, ते नर मोक्षधाम अधिकारी ॥ जय जय श्री बगलामुखी माता.. ॥ दोहा ॥ बगलामुखी की आरती, पढ़ै सुनै जो कोय । विनती कुलपति मिश्र की, सुख-सम्पति सब होय ॥

प्रिंट योग्य बोल चित्र

वैकल्पिक। प्रिंट, साझा करने और छवि खोज के लिए उपयोगी।
अंग्रेज़ी लिप्यंतरण में भी उपलब्ध