अहोई माता

अहोई माता

Ahoi Mata AartiBrahmani, Rudrani, Kamala: the Ahoi Mata aarti names the goddess by each title, with Surya, Chandra and sage Narada singing her among the devotees.
🕉
जय अहोई माता, जय अहोई माता । तुमको निसदिन ध्यावत, हर विष्णु विधाता ॥ ॐ जय अहोई माता ॥ब्रह्माणी, रुद्राणी, कमला, तू ही है जगमाता । सूर्य-चन्द्रमा ध्यावत, नारद ऋषि गाता ॥ ॐ जय अहोई माता ॥ माता रूप निरंजन, सुख-सम्पत्ति दाता । जो कोई तुमको ध्यावत, नित मंगल पाता ॥ ॐ जय अहोई माता ॥ तू ही पाताल बसंती, तू ही है शुभदाता । कर्म-प्रभाव प्रकाशक, जगनिधि से त्राता ॥ ॐ जय अहोई माता ॥ जिस घर थारो वासा, वाहि में गुण आता । कर न सके सोई कर ले, मन नहीं घबराता ॥ ॐ जय अहोई माता ॥ तुम बिन सुख न होवे, न कोई पुत्र पाता । खान-पान का वैभव, तुम बिन नहीं आता ॥ ॐ जय अहोई माता ॥ शुभ गुण सुंदर युक्ता, क्षीर निधि जाता । रतन चतुर्दश तोकू, कोई नहीं पाता ॥ ॐ जय अहोई माता ॥ श्री अहोई माँ की आरती, जो कोई गाता । उर उमंग अति उपजे, पाप उतर जाता ॥ ॐ जय अहोई माता, मैया जय अहोई माता ।

प्रिंट योग्य बोल चित्र

वैकल्पिक। प्रिंट, साझा करने और छवि खोज के लिए उपयोगी।
अंग्रेज़ी लिप्यंतरण में भी उपलब्ध